Howrah News: पूर्व मंत्री अरूप राय के घर के सामने रखे कंबल और तिरपाल को लेकर विवाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

Arup Roy Blanket Tarpaulin Dispute Howrah: हावड़ा में पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अरूप राय के घर के सामने स्थित गोदाम से कंबल, तिरपाल और अन्य सामान मैटाडोर में ले जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहन रोककर विरोध किया। उनका आरोप था कि लोगों के लिए रखे सामान को हटाया जा रहा है। अरूप राय ने कहा कि प्रशासन को पत्र देकर जानकारी दी गई थी और सामान वापस भेजा जा रहा था।
विषयसूची
कंबल और तिरपाल को लेकर हावड़ा में बढ़ा विवाद
Arup Roy Blanket Tarpaulin Dispute Howrah: हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मध्य हावड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री अरूप रॉय के निवास के सामने स्थित एक गोदाम से सरकारी कंबल, तिरपाल और अन्य सामग्री को मैटाडोर में लादकर ले जाने की कोशिश के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहन रोक लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह सामग्री सरकार की ओर से आम जनता में वितरित की जानी थी, लेकिन उसे गोदाम में जमा करके गुपचुप तरीके से हटाया जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने इसे सरकारी सामग्री की तस्करी करार दिया।



अरूप राय ने आरोपों पर दी सफाई
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए और अरूप रॉय के घर के सामने “चोर-चोर” के नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री एवं मध्य हावड़ा के वर्तमान विधायक अरूप रॉय ने कहा “यह सामग्री लोगों में वितरण के लिए ही रखी गई थी। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी गई थी। उन्होंने इसे वापस भेजने के लिए कहा था।”
फिलहाल मामले की जाँच जारी है। यह देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद में क्या कार्रवाई करता है।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

