Howrah News: बेलूड़ मठ में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संतों से मुलाकात की

Suvendu Adhikari visits Belur Math Ramakrishna Mission: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज बेलूड़ मठ पहुंचकर श्रीरामकृष्ण परमहंस देव, मां सारदा और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रामकृष्ण मठ और मिशन के सामान्य सचिव स्वामी सुबीरानंदजी महाराज और सहायक सामान्य सचिव स्वामी बलभद्रानंदजी महाराज से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान आध्यात्मिक और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
विषयसूची
बेलूड़ मठ में मुख्यमंत्री की सौजन्य मुलाकात
Suvendu Adhikari visits Belur Math Ramakrishna Mission: हावड़ा, पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी ने आज हावड़ा स्थित बेलूड़ मठ का दौरा किया और रामकृष्ण मठ एवं मिशन के वरिष्ठ संन्यासियों से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम श्रीश्री ठाकुर रामकृष्ण परमहंस देव, जगज्जननी माँ सारदा देवी तथा वीर संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक प्रणाम निवेदन किया।



संतों से आशीर्वाद लेकर किया प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल
इसके पश्चात उन्होंने बेलूड़ मठ के साधारण सम्पादक श्रीमत् स्वामी सुबीरानंदजी महाराज तथा सहायक साधारण सम्पादक स्वामी बलभद्रानंदजी महाराज से भेंट की।
पृष्ठभूमि: बेलूड़ मठ, हावड़ा वीर संन्यासी स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय है, जो विश्वभर में आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के लिए प्रतिष्ठित है।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

