Rashtra Bharat Logo

पश्चिम बंगाल: बारुईपुर में 12 साल की नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर के पास तालाब से मिला शव

पश्चिम बंगाल: बारुईपुर में 12 साल की नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर के पास तालाब से मिला शव
बारुईपुर में 12 साल की नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर के पास तालाब से मिला शव

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर के सूर्यपुर हाट इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। घर से लापता बच्ची का शव तालाब से बरामद हुआ। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना क्षेत्र के धपधपी-2 ग्राम पंचायत अंतर्गत सूर्यपुर हाट इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर रेप और हत्या का मामला सामने आया है। आज रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब से बच्ची का शव बरामद हुआ। परिजनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।

कल शाम घर से निकली थी बच्ची

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग कल शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह उसका शव तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गला दबाकर हत्या करने की आशंका

बारुईपुर थाना पुलिस का प्रारंभिक संदेह है कि नाबालिग की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं, परिजनों का आरोप है कि चार लोगों ने बच्ची का अपहरण किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

आक्रोशित लोग कर रहे न्याय की मांग

घटना के बाद रविवार सुबह से सूर्यपुर हाट इलाके में भारी तनाव का माहौल है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।