Rashtra Bharat Logo

पश्चिम बंगाल: नवद्वीप में सुपारी कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी, घर और गोदाम में एक साथ पड़ी रेड

पश्चिम बंगाल: नवद्वीप में सुपारी कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी, घर और गोदाम में एक साथ पड़ी रेड
नवद्वीप में सुपारी कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप में सुपारी कारोबारी अशोक अधिकारी के घर और गोदाम पर ईडी ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी इस कार्रवाई में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। केंद्रीय बल और बैंक कर्मियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान जारी है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

ED Raid: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप के मणिपुर इलाके में आज शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुपारी कारोबारी अशोक अधिकारी के घर और गोदाम पर छापेमारी की। ईडी की टीम पांच गाड़ियों से मौके पर पहुंची और सुबह करीब 5 बजे से कार्रवाई शुरू की।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

परिजनों के अनुसार, यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। अशोक अधिकारी का सुपारी का कारोबार असम, त्रिपुरा समेत कई राज्यों में फैला हुआ है।

 पश्चिम बंगाल: नवद्वीप में सुपारी कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी
पश्चिम बंगाल: नवद्वीप में सुपारी कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी

 घर और गोदाम में तलाशी अभियान

बताया जा रहा है कि ईडी की दो टीमें एक साथ कारोबारी के घर और गोदाम में तलाशी अभियान चला रही हैं। इस दौरान केंद्रीय बल के जवानों की मौजूदगी में पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। जांच के दौरान घर के अंदर मौजूद विभिन्न दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। टीम के साथ बैंक कर्मचारी भी मौजूद हैं।

बड़े कारोबारियों में गिने आते हैं अशोक

अशोक अधिकारी इलाके के प्रभावशाली कारोबारियों में गिने जाते हैं। ईडी को जानकारी मिली है कि उनका कारोबार असम के गुवाहाटी और त्रिपुरा तक फैला हुआ है। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।