Rashtra Bharat Logo

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर युवक ने फेंकी ईंटें, पूरी घटना CCTV में कैद

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर युवक ने फेंकी ईंटें, पूरी घटना CCTV में कैद
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर युवक ने फेंकी ईंटें

कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर एक हेलमेट पहने युवक ने तीन बार ईंट फेंकी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद सुरक्षा गार्ड बाहर आए, जबकि आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Abhishek Banerjee: कोलकाता के हरिश मुखर्जी रोड स्थित शांतिनिकेतन भवन स्थित TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर एक युवक द्वारा ईंट फेंकने का मामला सामने आया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

युवक ने लगातार तीन बार फेंका ईंट

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक युवक हेलमेट पहनकर बाइक से शांतिनिकेतन भवन के बाहर पहुंचा। उसने सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी की और आसपास से एक ईंट उठाकर घर की ओर बढ़ा। इसके बाद उसने पहली बार ईंट घर की ओर फेंकी। ईंट फेंकने के बाद वह कुछ देर तक ऊपर की ओर देखता रहा, मानो किसी की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हो।

जब अंदर से कोई बाहर नहीं आया, तो युवक ने दूसरी बार ईंट उठाकर मकान की ओर फेंकी। इसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने तीसरी बार भी ईंट फेंकी। लगातार तीन बार ईंट फेंकने के बावजूद जब घर के अंदर से कोई बाहर नहीं निकला, तो युवक आराम से अपनी बाइक पर बैठा और वहां से चला गया।

युवक के जाने के कुछ देर बाद घर के सुरक्षा गार्ड बाहर आए और आसपास का जायजा लिया। हालांकि तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

जांच में जुटी पुलिस

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने इस घटना को किस मकसद से अंजाम दिया।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, इस घटना को लेकर अभी तक अभिषेक बनर्जी या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।