भारी बारिश का कहर! मिदनापुर में जड़ समेत गिरा 100 साल पुराना बरगद का पेड़

मिदनापुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 100 साल से अधिक पुराना बरगद का पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर गया। इस घटना से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जबकि बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विषयसूची
Medinipur Heavy Rain: कल मंगलवार दोपहर से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण मिदनापुर शहर के द्वारी बांध इलाके में ब्रिटिश काल का एक विशाल बरगद का पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस पेड़ की उम्र 100 साल से भी अधिक थी।
लगातार बारिश के कारण पेड़ की जड़ों के आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई, जिससे वह जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। विशाल पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं पेड़ बिजली के तारों पर भी गिर गया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में काफी समय के लिए बिजली गुल रही।
पेड़ हटाने का काम शुरू
इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


