Rashtra Bharat Logo

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के वे 3 अचूक सूत्र जो खोल देंगे आपकी किस्मत के ताले

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के वे 3 अचूक सूत्र जो खोल देंगे आपकी  किस्मत के ताले
Chanakya Niti: पैसे बचाने के बाद भी तिजोरी खाली रहती है।जानिए आचार्य चाणक्य के वे 3 अचूक नियम जो आपकी वित्तीय स्थिति बदल सकते हैं। (File Photo)

Chanakya Niti: पैसे बचाने के बाद भी तिजोरी खाली रहती है।जानिए आचार्य चाणक्य के वे 3 अचूक नियम जो आपकी वित्तीय स्थिति बदल सकते हैं।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

मोटा पैसा कमाना है तो आज ही छोड़ दें ये 3 गलतियां

Chanakya Niti: हर इंसान का सपना होता है कि उसकी जिंदगी में कभी पैसों की कमी न हो और वह आर्थिक रूप से मजबूत बने। लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी हाथ में कुछ नहीं बचता। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो प्राचीन भारत के महान ज्ञानी आचार्य चाणक्य के बताए गए रास्ते आपकी इस उलझन को पूरी तरह सुलझा सकते हैं। आज के समय में जब लोग वित्तीय तंगी और अनिश्चितता से परेशान हैं तो चाणक्य नीति के ये अचूक सूत्र अपनाये और देखे कैसे आपकी जिंदगी में बदलाव आता है।

पैसे का दिखावा और बिना सोचे खर्च करना बंद करें

चाणक्य के अनुसार जो लोग सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए या अपनीक कमाई से ज्यादा खर्च करते हैं उनके पास कभी भी धन नहीं टिकता। समझदारी इसी में है कि आप अपनी कमाई का एक हिस्सा हमेशा बुरे वक्त के लिए बचाकर रखें। आज के समय में बिना जरूरत के चीजें खरीदने की आदत ही सबसे बड़ी आर्थिक मुसीबत बन जाती है।

सही जगह किया गया खर्च ही है असली निवेश 

पैसे जोड़ने का मतलब सिर्फ कंजूस बनकर बैठना नहीं है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो धन अपने ज्ञान को बढ़ाने में परिवार की सेहत का ध्यान रखने में या किसी जरूरतमंद की मदद करने में खर्च किया जाता है वह कभी बर्बाद नहीं होता। सही जगह पर लगाया गया पैसा भविष्य में कई गुना बढ़कर वापस मिलता है।

 अपनी तरक्की और योजनाओं का ढिंढोरा न पीटें

आज के दौर में लोग अपनी हर छोटी सफलता या अगली प्लानिंग को तुरंत सबको बता देते हैं। चाणक्य इसके सख्त खिलाफ थे। उनका मानना है कि अपने काम का प्लान अपनी कमाई और अपनी कमजोरियों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए। जब आप चुपचाप अपनी रणनीति पर काम करते हैं तो विरोधी या मुश्किलें आपका कुछ नहीं बिगाड़ पातीं।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।