Rashtra Bharat Logo

Kolkata Independence Day News: तिरंगे के रंग में सजी कोलकाता की सड़कें, स्वतंत्रता दिवस पर चारों तरफ जश्न

Kolkata Independence Day News: तिरंगे के रंग में सजी कोलकाता की सड़कें, स्वतंत्रता दिवस पर चारों तरफ जश्न
Kolkata Independence Day News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में डूबा कोलकाता। स्कूलों के जश्न, बाजारों में कपड़े के झंडों की मांग और खास कार्यक्रमों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।(File Photo)

Kolkata Independence Day News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में डूबा कोलकाता। स्कूलों के जश्न, बाजारों में कपड़े के झंडों की मांग और खास कार्यक्रमों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

सिटी ऑफ जोय में देशभक्ति की धूम

Kolkata Independence Day News: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से ठीक पहले ‘सिटी ऑफ जोय’ यानी कोलकाता पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंग चुका है। शहर के स्कूलों से लेकर बाजारों तक हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है, जिससे पूरे माहौल में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्कूलों में दिखा देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष उत्सव पर शहर के स्कूलों में बच्चों ने सफेद पाजामा-कुर्ता पहनकर और हाथों में तिरंगा झंडा थामकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्कूल परिसरों से लेकर हर गली-मोहल्ले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह का माहौल बना हुआ है।

बाजारों में सजी दुकानें, थोक खरीदारों की उमड़ी भीड़

बड़ा बाजार और कैनिंग स्ट्रीट जैसे प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में तिरंगे झंडों की दुकानें सज चुकी हैं। यहां राज्य भर से आए व्यापारी थोक भाव में झंडे और अन्य सामान खरीद रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस साल झंडों की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है और दाम पिछले साल जैसे ही हैं। गाड़ियों पर लगाने वाले छोटे झंडे और बच्चों के लिए रिस्ट बैंड की भी जबरदस्त मांग बनी हुई है।

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की तैयारियां

आम नागरिकों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक संगठन भी इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वामपंथी संगठनों द्वारा ‘स्वतंत्रता दिवस पर सुभाष यात्रा’ निकाली जाएगी, वहीं दक्षिण कोलकाता के प्रसिद्ध क्लब ‘छियासठ पल्लली’ द्वारा ‘शत कंठे वन्दे मातरम्’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कोलकाता का यह नजारा साफ बयां कर रहा है कि स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व शहरवासियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।