Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना

Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना (Photo: RB / Ekbal)

Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ को लेकर राज्य सरकार ने कई योजनाओं पर फैसला किया है। इनमें 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने, हुगली के जिराट में पुस्तकालय और संग्रहालय तैयार करने, उनके योगदान को पढ़ाई में शामिल करने, बंगाली और अंग्रेजी में पुस्तक प्रकाशित करने और ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने की योजना शामिल है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

125वीं जन्म वर्षगांठ पर प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना

Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इस उपलक्ष्य में गठित राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें शामिल होकर शुभेंदु अधिकारी ने बैठक के फैसलों की जानकारी दी।

बैठक के बाद पत्रकार सम्मेलन में बताया गया कि डॉ. मुखर्जी के सम्मान में 125 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा और संग्रहालय बनाया जाएगा। हिडको की ओर से विस्तृत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन पेश किए जाने के बाद समिति ने इस काम को मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि आगामी 6 जुलाई को इस परियोजना का शुभारंभ किया जा सकेगा।

हुगली जिले के जिरात में स्थित डॉ. मुखर्जी के पैतृक घर में भी बड़ा काम होगा। सरकार द्वारा खरीदी गई 30 डेसिमल जमीन पर सर आशुतोष मुखर्जी के नाम से एक आधुनिक पुस्तकालय और संग्रहालय का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना
Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना (Photo: RB / Ekbal)
Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना
Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना (Photo: RB / Ekbal)
Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना
Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना (Photo: RB / Ekbal)

स्कूल से विश्वविद्यालय तक पढ़ाई में योगदान शामिल करने की तैयारी

स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के पाठ्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के योगदान को शामिल करने की योजना बनाई गई है। इसमें स्वतंत्र भारत के उद्योग और शिक्षा मंत्री के रूप में उनकी भूमिका, उनकी कश्मीर नीति और पश्चिम बंगाल के गठन में उनके योगदान जैसे विषय शामिल होंगे।

इसके अलावा, डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर इसी साल बांग्ला और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में एक विस्तृत पुस्तक प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया है।

समिति ने आम जनता, विभिन्न संगठनों और विशेषज्ञों की राय व सुझाव जुटाने के लिए सूचना एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने का भी फैसला किया है।

आने वाले दिनों में इन परियोजनाओं पर काम की रफ्तार और तारीखों को लेकर सरकार की ओर से और स्पष्टता सामने आने की उम्मीद है।

Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना
Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना (Photo: RB / Ekbal)
Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना
Shyama Prasad Mukherjee 125th birth anniversary West Bengal statue: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, 125 फुट ऊंची प्रतिमा और संग्रहालय बनाने की योजना (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।