Rashtra Bharat Logo

West Bengal Weather: आज भी भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता समेत कई जिलों में रेड अलर्ट; समुद्र से दूर रहने की सलाह

West Bengal Weather: आज भी भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता समेत कई जिलों में रेड अलर्ट; समुद्र से दूर रहने की सलाह
आज भी भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर लगातार जारी है। अलीपुर मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। निम्न दबाव के मजबूत होने से अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अलीपुर मौसम विभाग ने आज 5 जुलाई के लिए दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत होकर स्पष्ट निम्न दबाव में बदल सकता है। इसके प्रभाव से पूरे दक्षिण बंगाल में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।

इन इलाकों में होगी आज भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अन्वेषा भट्टाचार्य ने बताया कि आज दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और हावड़ा जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं कोलकाता सहित अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

सोमवार तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर बंगाल में सोमवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, लेकिन मंगलवार से दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, मालदा और उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

समुद्र में बढ़ती हलचल को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि इस दौरान समुद्र उफान पर रहेगा और तेज हवाएं चल सकती हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।