महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का राज्य बजट
Maharashtra Budget 2026-27, Farmers & Youth Empowerment: इस बजट में किसानों के लिए विभिन्न योजनाएँ, कृषि के लिए आवश्यक सुविधाएँ तथा ग्रामीण विकास को गति देने वाले महत्वपूर्ण निर्णय शामिल किए गए हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे उन्हें रोजगार और उद्यमिता के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, कौशल विकास को प्रोत्साहन देने और उद्योग क्षेत्र को मजबूत बनाने पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। इन प्रयासों के माध्यम से राज्य के समग्र और संतुलित विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
संत परंपरा को बढ़ावा
महाराष्ट्र की संत परंपरा, समाज सुधारकों और राष्ट्रपुरुषों की विचारधारा राज्य की बड़ी ताकत रही है। उनके आदर्शों को सामने रखकर विकास योजनाएँ लागू करने का सरकार का प्रयास स्वागतयोग्य है। इससे समाज में समानता, स्वच्छता, सामाजिक न्याय और विकास का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
राज्य की प्रगति और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ऐसा विश्वास भी अर्चना डेहनकर ने व्यक्त किया।
— अर्चना डेहनकर
पूर्व महापौर, महाराष्ट्र
सचिव, भाजपा
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र