बनगांव उत्तर में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी की जांच, पुलिस ने रोका वाहन

BJP candidate car search Bangaon North West Bengal: बनगांव उत्तर में चुनाव प्रचार से लौटते समय भाजपा उम्मीदवार अशोक कीर्तनिया की गाड़ी को पुलिस और चुनाव आयोग ने रोककर जांच की। यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई। उम्मीदवार ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया, जबकि विपक्ष ने आरोप लगाए। चुनाव आयोग नियमों के पालन के लिए सख्ती बरत रहा है।
विषयसूची
चुनाव में नियमों की सख्ती और जांच की प्रक्रिया
BJP candidate car search Bangaon North West Bengal: उत्तर 24 परगना जिले के बनगाँव उत्तर विधानसभा क्षेत्र से BJP प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया की गाड़ी को पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बनगाँव शहर के चकदा रोड पर रोककर तलाशी ली। यह घटना तब हुई जब वे चुनाव प्रचार कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।
क्या बोले बीजेपी (BJP) प्रत्याशी?
तलाशी के बाद अशोक कीर्तनिया ने कहा — “अभी आचार संहिता लागू है। किसी ने शिकायत की थी, इसलिए चुनाव आयोग की ओर से मेरी गाड़ी की तलाशी ली गई। यह उनका अधिकार है, वे ऐसा कर सकते हैं।”


शिकायत के आधार पर गाड़ी की जांच और प्रतिक्रिया
तृणमूल ने लगाया आरोप
तृणमूल कांग्रेस के बनगाँव संगठनात्मक जिले के सह-अध्यक्ष प्रसेनजीत घोष ने आरोप लगाया — “उनकी गाड़ी से लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं बांटी जा रही थीं। यह बात किसी तरह पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने तलाशी ली।” हालांकि प्रसेनजीत घोष यह नहीं बता सके कि तलाशी में कुछ बरामद हुआ या नहीं।
चुनाव आयोग की ओर से तलाशी में क्या मिला, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। आने वाले घंटों में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आ सकता है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

