Rashtra Bharat Logo

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका! याचिका खारिज, हाई कोर्ट जाने की सलाह

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका! याचिका खारिज, हाई कोर्ट जाने की सलाह
राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका! याचिका खारिज, हाई कोर्ट जाने की सलाह (File Photo)

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ दायर उनकी याचिका अदालत ने खारिज कर दी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है। इस फैसले के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Meenakshi Natarajan: मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव के लिए उनका नामांकन पत्र रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हालांकि अदालत ने उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं है। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि मीनाक्षी नटराजन चाहें तो इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकती हैं। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव में उनके नामांकन को लेकर शुरू हुआ कानूनी विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है।

 मीनाक्षी नटराजन की ओर से वकील ने दिए ये दलीलें

सुनवाई के दौरान मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation of the People Act) के तहत किसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने के लिए संबंधित मामले में आरोप तय होना जरूरी है। सिंघवी ने दलील दी कि मीनाक्षी नटराजन के मामले में अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं, ऐसे में उनका नामांकन रद्द किया जाना नियमों के खिलाफ है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सिंघवी से पूछा कि क्या ऐसा कोई उदाहरण है, जहां नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को रद्द कर नामांकन स्वीकार करने का आदेश दिया हो। जवाब में सिंघवी ने कहा कि यदि तथ्य और परिस्थितियां उचित हों तो अदालत कानून के अनुसार फैसला कर सकती है।

भाजपा हुआ हमलावर

वहीं भाजपा उम्मीदवार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने याचिका का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र रद्द होने से किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं होता, इसलिए संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सीधे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर नहीं की जा सकती। रोहतगी ने यह भी तर्क दिया कि संविधान का अनुच्छेद 329 चुनावी प्रक्रिया के दौरान न्यायिक हस्तक्षेप पर रोक लगाता है और ऐसे मामलों का समाधान चुनाव संबंधी निर्धारित मंचों पर ही होना चाहिए।

 मीनाक्षी नटराजन की प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मीनाक्षी नटराजन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों का समय पर जवाब नहीं दिया गया।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि मीनाक्षी नटराजन आगे हाई कोर्ट का रुख करती हैं या नहीं। यह मामला राज्यसभा चुनाव के बीच राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।