Nagpur News: भाजपा वार्ड 32 में 135 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

Nagpur BJP Ward 32 student honor ceremony: नागपुर के भाजपा वार्ड 32 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस पर छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के 135 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने छात्रों को शिक्षा, मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विषयसूची
भाजपा वार्ड 32 में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
Nagpur BJP Ward 32 student honor ceremony: नागपुर के वार्ड क्रमांक 32 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष 135 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम भाजपा नेता परशू ठाकुर के नेतृत्व तथा नगरसेविका एवं मनपा अग्निशमन एवं विद्युत समिति की सभापति श्रीमती रूपाली ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। यह प्रेरणादायी आयोजन पिछले 11 वर्षों से लगातार हो रहा है। विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, उपयोगी उपहार, छाता और फूड पैकेट देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में भाजपा शहर अध्यक्ष श्री दयाशंकर भैया तिवारी तथा भाजपा महामंत्री श्री श्रीकांत दादा आगलावे मुख्य अतिथि रहे। शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। पिरामिड ट्यूटोरियल के संचालक श्री गणवीर सर तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता व्यवहारे ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण पर प्रेरक विचार दिए।
135 छात्रों को सम्मानित कर शिक्षा और मेहनत का दिया संदेश
अध्यक्षीय भाषण में श्री दयाशंकर भैया तिवारी ने कहा, “शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है।” उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका श्रीमती नाल्हे काकू सहित समीर जावदंड, विजय ठाकरे, पुष्पा बिसेन, नंदा मावले सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में अमर वनकर, आशीष नंदनवार, वैभव उमप सहित कार्यकर्ताओं की टीम ने विशेष परिश्रम किया। संचालन परशू ठाकुर ने किया, जबकि आभार बाजपेयी ताई ने माना। समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
आगामी वर्षों में भी वार्ड 32 में यह सम्मान परंपरा जारी रहने की संभावना है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए और प्रोत्साहन मिलेगा।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

