Rashtra Bharat Logo

लता मंगेशकर अस्पताल में आई.वी.यू.एस और ओसीटी आधारित पीसीआई मास्टरक्लास संपन्न

लता मंगेशकर अस्पताल में आई.वी.यू.एस और ओसीटी आधारित पीसीआई मास्टरक्लास संपन्न
Lata Mangeshkar Hospital Nagpur IVUS OCT workshop: नागपुर के लता मंगेशकर अस्पताल में 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय उन्नत इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड एवं ओसीटी आधारित पीसीआई मास्टरक्लास संपन्न, नेपाल के डॉक्टरों ने सीखी अत्याधुनिक हृदय उपचार तकनीकें|

नागपुर के लता मंगेशकर अस्पताल में 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय उन्नत इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड एवं ओसीटी आधारित पीसीआई मास्टरक्लास संपन्न, नेपाल के डॉक्टरों ने सीखी अत्याधुनिक हृदय उपचार तकनीकें

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

अंतरराष्ट्रीय मास्टरक्लास में डॉक्टरों ने साझा किए अनुभव

नागपुर के एनकेपी साल्वे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर और हिंगणा रोड स्थित लता मंगेशकर अस्पताल के हृदय रोग विभाग की ओर से एक विशेष अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अस्पताल की कार्डियाक कैथेटराइजेशन लैब में 7 से 11 सितंबर 2026 तक पांच दिवसीय इंटरनेशनल एडवांस्ड आई.वी.यू.एस और ओसीटी आधारित पीसीआई मास्टरक्लास सफलतापूर्वक संपन्न हुई। खास बात यह है कि लता मंगेशकर विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह पहली अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यशाला थी।

नेपाल से आए प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट ने लिया हिस्सा

इस प्रतिष्ठित मास्टरक्लास का आयोजन अस्पताल के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हितेंद्र भागवतकर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में नेपाल के छह जाने-माने इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट—डॉ. अजय भट्टा, डॉ. कृष्ण अधिकारी, डॉ. संजया हुमागाईं, डॉ. निशान भट्टराई, डॉ. सुनीता मैया और डॉ. स्नाहा पोटे ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

अत्याधुनिक तकनीकों का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

मास्टरक्लास के दौरान चिकित्सकों को कैथलैब की आधुनिक तकनीकों जैसे—इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड (IVUS), ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (OCT) और परक्यूटेनियस कोरोनरी इंटरवेंशन (PCI) का बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में लाइव डेमोंस्ट्रेशन, केस डिस्कशन और आधुनिक कार्डियोवैस्कुलर इमेजिंग का व्यावहारिक अनुभव शामिल रहा। पांच दिनों तक चले इस सत्र में डॉ. भागवतकर के मार्गदर्शन में लगभग 14 जटिल और चुनौतीपूर्ण PTCA केस सफलतापूर्वक हैंडल किए गए जिससे सहभागी डॉक्टरों को इमेज-गाइडेड PCI प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव मिला।

हृदय रोगों के उपचार में मददगार है यह तकनीक

आई.वी.यू.एस और ओसीटी तकनीक के जरिए हृदय की धमनियों में मौजूद ब्लॉकेज का सटीक मूल्यांकन, बेहतर उपचार योजना और स्टेंट के सही प्लेसमेंट में काफी मदद मिलती है। इस कार्यशाला से चिकित्सकों को जटिल कोरोनरी इंटरवेंशन में इन अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग को समझने का बेहतरीन अवसर मिला।

चिकित्सकीय टीम को मिला गणमान्य लोगों का प्रोत्साहन

कार्यशाला की इस बड़ी सफलता पर वीएसपीएम अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक डॉ. आशिषराव देशमुख, अधिष्ठाता डॉ. सजल मित्रा, उपअधिष्ठाता व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितीन देवस्थळे और सीओओ डॉ. अनुज तिवारी ने डॉ. हितेंद्र भागवतकर तथा उनकी पूरी हृदय रोग टीम की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।