Rashtra Bharat Logo

नागपुर में युवक गणेश मंडल सोशल फाउंडेशन ने मनाया सेवा सप्ताह, 25 वर्षों की सामाजिक यात्रा का गौरव

नागपुर में युवक गणेश मंडल सोशल फाउंडेशन ने मनाया सेवा सप्ताह, 25 वर्षों की सामाजिक यात्रा का गौरव
Nagpur Yuvak Ganesh Mandal Seva Saptah: नागपुर में युवक गणेश मंडल सोशल फाउंडेशन ने मनाया सेवा सप्ताह, 25 वर्षों की सामाजिक यात्रा का गौरव (Photo: RB / Jassi)

नागपुर युवक गणेश मंडल सेवा सप्ताह: नागपुर में युवक गणेश मंडल सोशल फाउंडेशन ने 18 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर “सेवा सप्ताह” आयोजित किया। मंडल की 25 वर्षों की सामाजिक सेवा यात्रा के अवसर पर विशेष रंगोली और 76 दीपों की सजावट की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहे। मंडल ने आगे भी समाजसेवा और जनहित के कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

25 वर्षों की सेवा यात्रा का विशेष आयोजन

नागपुर युवक गणेश मंडल सेवा सप्ताह: नागपुर| भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार, 18 सितंबर 2026 को नागपुर स्थित युवक गणेश मंडल सोशल फाउंडेशन की ओर से “सेवा सप्ताह” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए मंडल के 25 वर्षों के सामाजिक कार्य और सेवा की यात्रा का गौरव मनाया गया।

इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य प्रतिमा वाली रंगोली बनाई गई। साथ ही उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में 76 दीपों से आकर्षक रोशनी और सजावट की गई।

यह वर्ष युवक गणेश मंडल सोशल फाउंडेशन का रजत जयंती वर्ष है। मंडल पिछले 25 वर्षों से जनहित में विभिन्न सामाजिक गतिविधियां निःस्वार्थ भाव से आयोजित करता आ रहा है। इस वर्ष मंडल के जेन ज़ी (Gen Z) युवाओं के सहयोग सेएलिमेंट्स ऑफ गैलेक्सी (Elements of Galaxy) संकल्पना को साकार किया गया।

Nagpur Yuvak Ganesh Mandal Seva Saptah: नागपुर में युवक गणेश मंडल सोशल फाउंडेशन ने मनाया सेवा सप्ताह, 25 वर्षों की सामाजिक यात्रा का गौरव
Nagpur Yuvak Ganesh Mandal Seva Saptah: नागपुर में युवक गणेश मंडल सोशल फाउंडेशन ने मनाया सेवा सप्ताह, 25 वर्षों की सामाजिक यात्रा का गौरव (Photo: RB / Jassi)

युवाओं के सहयोग से साकार हुई नई संकल्पना

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति रही। मंडल के अध्यक्ष देवदत्त (देवा) डेहनकर ने मुख्यमंत्री फडणवीस का शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत व आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल की ओर से 25 वर्षों की सामाजिक सेवा आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। मंडल की ओर से कहा गया, “25 वर्ष मंडल के, 25 वर्ष सेवा के और 25 वर्ष सामाजिक प्रतिबद्धता के रहे हैं।”

यह आयोजन हनुमान मंदिर, त्रिमूर्ति नगर, नागपुर स्थित मंडल परिसर में हुआ। मंडल ने आने वाले वर्षों में भी समाजसेवा और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात दोहराई।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।