दार्जिलिंग के सिटोंग में हनीमून के दौरान बारबिक्यू की आग से नवविवाहिता झुलसी

सिटोंग दार्जिलिंग हनीमून बारबिक्यू आग हादसा: दार्जिलिंग के सिटोंग में हनीमून मनाने पहुंचे उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा बाजार निवासी दंपती के साथ हादसा हुआ। होमस्टे में बारबिक्यू बनाते समय आग फैलने से नवविवाहिता निकिता साहा दास गंभीर रूप से झुलस गईं। उनके पति समीर दास भी मौके पर मौजूद थे। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय थाना और प्रशासन घटना की जांच कर रहे हैं।
विषयसूची
सिटोंग में बारबिक्यू के दौरान फैली आग
सिटोंग दार्जिलिंग हनीमून बारबिक्यू आग हादसा: दार्जिलिंग जिले के सिटोंग इलाके में हनीमून पर गई एक नवविवाहित महिला बारबेक्यू बनाते समय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपति उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा बाजार इलाके के रहने वाले हैं। दोनों पहाड़ी इलाके के एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। रात के समय बारबेक्यू (BBQ) बनाते वक्त असावधानी से आग फैल गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
इस हादसे में नवविवाहिता के शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय थाना और प्रशासन ने घटना की सही वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

आग की चपेट में आने से नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलसी
महिला का नाम निकिता साहा (दास) बताया गया है, जबकि उसके पति का नाम समीर दास है।
पहाड़ी या पर्यटन स्थलों पर कैंपिंग और बारबेक्यू के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि पहाड़ी इलाकों की शुष्क आबोहवा और तेज हवाओं में आग बेहद तेजी से फैल सकती है।
फिलहाल घटना की जांच जारी है और नवविवाहिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

