Nagpur News: भारतीय सिंधू सभा सांस्कृतिक मंच नागपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, किशोर लालवानी बने अध्यक्ष

Bhartiya Sindhu Sabha cultural forum new executive committee: नागपुर में भारतीय सिंधू सभा सांस्कृतिक मंच की नई कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय संरक्षक घनश्यामदास कुकरेजा ने की। किशोर लालवानी को अध्यक्ष, गुरमुख मोटवानी को महासचिव और मूलचंदानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी और डिजिटल समिति के सदस्यों की भी घोषणा की गई। संगठन का उद्देश्य सिंधी संस्कृति, भाषा और कला को आगे बढ़ाना है।
विषयसूची
नई कार्यकारिणी से संगठन को मिलेगी नई दिशा
Bhartiya Sindhu Sabha cultural forum new executive committee: नागपुर। सिंधी सभ्यता, संस्कृति, भाषा व कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित भारतीय सिंधू सभा सांस्कृतिक मंच, नागपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा भारतीय सिंधू सभा के राष्ट्रीय संरक्षक घनश्यामदास कुकरेजा ने की।
यह घोषणा साधना सहकारी बैंक लिमिटेड के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता घनश्यामदास कुकरेजा ने की। इस अवसर पर लेखक किशोर लालवानी और नाट्य निर्देशक तुलसी सेतिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है
- अध्यक्ष: किशोर लालवानी
- उपाध्यक्ष: तुलसी सेतिया, हरीश माईदासानी, किशन आसूदानी, ओमप्रकाश टहिल्यानी
- महासचिव: गुरमुख मोटवानी
- सचिव: परसराम चेलानी, आशू तुलसानी, किरण विरानी
- कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. विजय मदनानी, डॉ. मीरा जाराणी, डॉ. सोनिया जेस्वानी, जया चेलानी, महेश चेलानी, परमानंद कुकरेजा

डिजिटल समिति के गठन से बढ़ेगा संगठन का विस्तार
डिजिटल समिति में पवन चेलानी, कु. रीया चेलानी, पूजा मोरयानी समर्थ और कु. सुहानी मंगलानी का चयन किया गया।
नई टीम आगामी दिनों में सिंधी भाषा, कला व सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

