जरूर पढ़ें

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार उछाल
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार उछाल

भारत में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पटना में कीमतों में मामूली अंतर देखा गया।

Updated:

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज हुई है. हालांकि बीते दो दिनों के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी देखने की मिली है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 12 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,347 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,986 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,264 प्रति ग्राम है. आज सोने के भाव में 1 रुपये प्रति ग्राम बढ़ोतरी हुई है.

लगातार महंगा हो रहा सोना

कल 11 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,254 प्रति ग्राम थी. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,901 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹12,195 रुपये प्रति ग्राम थी. मालूम हो 10 मार्च को सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिसके बाद से लगातार सोने की कीमत में इजाफा हो रहा है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 12 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,347 प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में ₹16,332, कोलकाता में ₹16,332 और पटना में ₹16,337 रुपये प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में सोने-चांदी की कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट सोना (आज) 22 कैरेट सोना (आज) 18 कैरेट सोना (आज)
लखनऊ ₹16,347 ₹14,986 ₹12,264
जयपुर ₹16,347 ₹14,986 ₹12,264
दिल्ली ₹16,347 ₹14,986 ₹12,264
पटना ₹16,337 ₹14,976 ₹12,254
मुंबई ₹16,332 ₹14,971 ₹12,249
अहमदाबाद ₹16,337 ₹14,976 ₹12,254
पुणे ₹16,332 ₹14,971 ₹12,249
कोलकाता ₹16,332 ₹14,971 ₹12,249
मेरठ ₹16,347 ₹14,986 ₹12,264
लुधियाना ₹16,347 ₹14,986 ₹12,264

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।