विषयसूची
ToggleICSE Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों और उनके परिवारों का इंतजार अब बस कुछ ही पलों में खत्म होने वाला है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अब से कुछ ही देर में बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाला है।
यहां चेक करें रिजल्ट
हर साल की तरह इस बार भी लाखों स्टूडेंट्स ने ICSE और ISC परीक्षा में हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर छात्र अपना स्कोर देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना Unique ID, Index Number और Captcha Code तैयार रखना चाहिए ताकि वेबसाइट खुलते ही बिना समय गंवाए रिजल्ट देखा जा सके। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, इसलिए थोड़ी धीमी स्पीड या तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, थोड़ा धैर्य रखकर दोबारा कोशिश करें।
प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक
ICSE और ISC बोर्ड में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। अगर किसी छात्र के नंबर उम्मीद से कम आते हैं, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि री-चेकिंग, री-इवैल्युएशन और इम्प्रूवमेंट एग्जाम जैसे विकल्प मौजूद रहते हैं।