पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल ने लिया शपथ
West Bengal new Governor oath taking ceremony Kolkata: कोलकाता | पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल ने आज राजभवन, कोलकाता में विधिवत शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ संवैधानिक पदाधिकारी, मंत्रिगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के भव्य दरबार हॉल में संपन्न हुआ। नवनियुक्त राज्यपाल ने संविधान के प्रति निष्ठा एवं राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।
हमारे संवाददाता एकबाल समारोह स्थल से सीधे मौजूद रहे और पूरी कार्यवाही का जायजा लिया।

राजभवन में सादगी के साथ हुआ शपथ ग्रहण समारोह
राज्यपाल के शपथ ग्रहण के साथ ही पश्चिम बंगाल की संवैधानिक प्रक्रिया का यह महत्वपूर्ण अध्याय संपन्न हुआ। आने वाले दिनों में नवनियुक्त राज्यपाल के कार्यकाल की दिशा और राज्य सरकार के साथ उनके कार्यसंबंध पर सबकी नजर रहेगी।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल