नागपुर में नशा तस्करों पर कड़ा कदम
MCOCA on drug traffickers Nagpur: नागपुर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अब और कड़ी कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि तस्करों पर मकोका (MCOCA) लगाया जाएगा और राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
यह जवाब विधायक प्रवीण दटके के तारांकित प्रश्न के बाद आया। प्रवीण दटके ने मांग की थी कि नागपुर में चल रहे “ऑपरेशन थंडर” अभियान को और व्यापक किया जाए।
प्रवीण दटके ने सदन में तीन अहम सवाल उठाए – क्या पकड़े गए तस्करों पर मकोका के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है? क्या उनके अन्य राज्यों से संबंधों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया है? और क्या उनकी संपत्तियां जब्त कर बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं?
मकोका लगाने की तैयारी और सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने जवाब में बताया कि पुलिस विभाग ने दिसंबर महीने में की गई छापेमारी में लाखों रुपये के ड्रग्स जब्त किए हैं। NDPS कानून के तहत कार्रवाई जारी है। नियमों के अनुसार तस्करों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। अवैध निर्माण पाए जाने पर उन पर भी कार्रवाई होगी। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित कॉम्बिंग ऑपरेशन और राज्यव्यापी अभियान भी जारी रहेगा।
अब देखना यह होगा कि मकोका की कार्रवाई कब तक अमल में आती है और “ऑपरेशन थंडर” को किस हद तक विस्तार दिया जाता है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र