Silver Price Today: कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ताजा आकड़ों के मुताबिक आज 18 मार्च को चांदी की कीमत ₹275.10 प्रति ग्राम दर्ज की गयी है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,75,100 है.
5,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी
मालूम हो कल 17 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. अचानक चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. इस बढ़ोतरी के बाद कल एक किलो चांदी का भाव ₹2,75,000 था. कल के मुकाबले आज चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है. आज प्रति किलो 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. महज पांच दिनों में चांदी 20,000 रुपये सस्ता हो गया था. 12 मार्च को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट हुई. इसके बाद 14 और 16 मार्च को 5-5 हजार रुपये की गिरावट हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत
विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत देखें तो आज 18 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव 2,751 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, पटना, लखनऊ, कोलकाता समेत कई मुख्य शहरों में भी आज चांदी की कीमत सामान्य है. हालांकि कुछ जगहों पर कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।