Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
Gold Price Today: सस्ता होने के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चेक करें नए रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में कई दिनों की गिरावट के बाद फिर तेजी देखने को मिली है। हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बीच अब बाजार में हल्की मजबूती लौटी है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर नजर आया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सोने के भाव ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 18 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,824 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,506 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,872 प्रति ग्राम है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो सोने के भाव में लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद कल 17 मार्च को उछाल आया. 24 कैरेट सोने के भाव में 66 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. कल के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. आज 24 कैरेट सोने के भाव में 1 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं गिरावट की बात करें तो 16 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव में 224 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली थी, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,757 प्रति ग्राम थी. इसके अलावा 12,13 और 14 मार्च को भी सोने की कीमत में गिरावट आई थी.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 18 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,824 प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में ₹15,809, पटना में ₹15,814, कोलकाता में ₹15,809 और लखनऊ में ₹15,824 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में लगने वाले टैक्स के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।