Silver Price Today: चांदी के भाव में गिरावट, लेकिन कीमत अब भी 2.5 लाख के पार; देखिए लेटेस्ट रेट

चांदी की कीमतों में आज हल्की नरमी देखने को मिली है। हालांकि गिरावट के बावजूद चांदी का भाव 2.64 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर बना हुआ है। सप्ताह की शुरुआत में 5,000 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई थी, जबकि मंगलवार को कीमत स्थिर रही। ऐसे में खरीदारी से पहले ताजा रेट जानना जरूरी है।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद भाव 2.5 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर बने हुए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत बड़ी बढ़ोतरी के साथ हुई थी. वहीं कल मंगलवार को कीमत स्थिर रहे और आज कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आप भी खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से अपने शहर में चांदी का ताजा रेट जरूर जान लें.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 17 जून को भारत में चांदी की कीमत₹264.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव के बाद 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत बड़ी बढ़ोतरी के साथ हुई है. सोमवार को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं कल मंगलवार को कीमत स्थिर रहे.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 17 जून को चांदी की कीमत ₹2,649 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

