Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गई है, लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने लगातार कई दिनों से कीमतें स्थिर रखी हैं। जानिए आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट क्या है।
विषयसूची
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 17 जून 2026 को भी ईंधन की कीमतें स्थिर रखी हैं। भारत में 25 मई 2026 के बाद से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को फिलहाल महंगे ईंधन से राहत नहीं मिली है।
ब्रेंट क्रूड की कीमत में गिरावट
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर सहमति बनने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। जहाजों की आवाजाही शुरू होने से ब्रेंट क्रूड का भाव कई महीनों बाद 80 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे पहुंच गया। हालांकि, इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं।
मई महीने में चार बार बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम
गौरतलब है कि मई महीने में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद तेल कंपनियों ने 11 दिनों के भीतर चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये महंगा किया गया था। इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई, जबकि 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। तब से अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान
तेल कंपनियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर रहने के कारण उन्हें पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल की बिक्री पर प्रतिदिन भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनुमान है कि कंपनियों को रोजाना करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 79.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 76.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर घरेलू ईंधन दरों में बदलाव की संभावना बन सकती है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
| शहर | पेट्रोल (रु./लीटर) | डीजल (रु./लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 102.12 | 95.20 |
| कोलकाता | 113.51 | 99.82 |
| मुंबई | 111.21 | 97.83 |
| चेन्नई | 107.77 | 99.55 |
| नोएडा | 102.12 | 97.56 |
| चंडीगढ़ | 101.51 | 89.47 |
| लखनऊ | 101.89 | 95.36 |
| पटना | 113.37 | 99.36 |
| रांची | 105.26 | 100.49 |
| भोपाल | 114.57 | 99.64 |
फिलहाल उपभोक्ताओं की नजर तेल कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों पर बनी हुई है, क्योंकि कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का सीधा असर आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है।

