जरूर पढ़ें

‘द 50’ ग्रैंड फिनाले आज: जानिए कौन है 5 फाइनलिस्ट और किसके हाथ लगेगी ट्राफी

‘द 50’ ग्रैंड फिनाले आज: जानिए कौन है 5 फाइनलिस्ट और किसके हाथ लगेगी ट्राफी
‘द 50’ ग्रैंड फिनाले आज: जानिए कौन है 5 फाइनलिस्ट और किसके हाथ लगेगी ट्राफी (Pic Credit- IG @jiohotstarreality)

‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां अब सिर्फ पांच फाइनलिस्ट बचे हैं। सेमी-फिनाले के ट्विस्ट और इमोशनल फैसलों के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। कौन बनेगा विनर और कौन ले जाएगा ट्रॉफी, इसका फैसला अब फिनाले में होगा।

Updated:

The 50 Grand Finale: रियलिटी शो The 50 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। शुरुआत 50 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई इस सफर में अब सिर्फ 5 खिलाड़ी बचे हैं. ये पांच खिलाड़ी आज 22 मार्च को ग्रैंड फिनाले में आमने-सामने होंगे। पूरे सीजन में स्ट्रैटेजी, ड्रामा और कड़े मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा, और अब फैंस बेसब्री से विजेता का इंतजार कर रहे हैं।

सेमी-फिनाले में हुआ बड़ा धमाका

सेमी-फिनाले इस सीजन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 12 कंटेस्टेंट्स को चार टीमों में बांटा गया, लेकिन ट्विस्ट यह था कि टीममेट ही एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी बन गए। हर टीम से सिर्फ एक खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मौका मिला, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया।

ऐसे तय हुए 4 फाइनलिस्ट

एरीना टास्क ने पहले चार फाइनलिस्ट तय किए। इस चुनौती में खिलाड़ियों को क्लू के आधार पर सही नंबर वाले बैग को चुनना था। सबसे पहले Rajat Dalal ने सही जवाब देकर अपनी जगह बनाई। इसके बाद Mr Faisu ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा टिकट हासिल किया। रेड टीम से Kaka और ग्रीन टीम से Prince Narula ने भी जीत दर्ज कर फिनाले में जगह बनाई।

प्रिंस नरूला ने शिव ठाकरे को दी अपनी जगह

हालांकि, सबसे भावुक पल तब आया जब प्रिंस नरूला ने अपनी जगह शिव ठाकरे को दे दी। उनका यह फैसला दर्शकों के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के लिए भी चौंकाने वाला था और शो में एक अलग ही भावनात्मक माहौल बन गया।

ये हैं 5 फाइनलिस्ट

इसके बाद आखिरी फाइनलिस्ट के लिए मुकाबला हुआ, जिसमें Krishna Shroff ने बाजी मारते हुए टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली। अब रजत दलाल, मिस्टर फैसू, काका, शिव ठाकरे और कृष्णा श्रॉफ के बीच खिताब की जंग होगी।

40,44,000 की प्राइज मनी

ग्रैंड फिनाले में जीतने वाले को ₹40,44,000 की प्राइज मनी दी जाएगी। यह मुकाबला न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए, बल्कि दर्शकों के लिए भी बेहद रोमांचक होने वाला है।

अगर आप इस रोमांच को मिस नहीं करना चाहते, तो 22 मार्च को रात 9 बजे JioHotstar पर इसे लाइव देख सकते हैं। वहीं, टीवी दर्शक इसे रात 10:30 बजे Colors TV पर देख सकेंगे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।