जरूर पढ़ें

Silver Price Today: लीजिए फिर बढ़ गए चांदी के दाम, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ सिल्वर

Silver Price Today: लीजिए फिर बढ़ गए चांदी के दाम, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ सिल्वर
Silver Price Today: लीजिए फिर बढ़ गए चांदी के दाम, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ सिल्वर

लगातार गिरावट के बाद अब चांदी के बाजार में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय से गिरते दामों पर ब्रेक लगा है और अब तेजी के संकेत मिल रहे हैं। बीते दिनों की भारी गिरावट के बाद आई यह हलचल निवेशकों और खरीदारों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

Updated:

Silver Price Today: लगातार गिरावट के बाद अब चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. बीते करीब दो सप्ताह की गिरावट के बाद कल 24 मार्च को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं आज भी फिलहाल 100 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 25 मार्च को भारत में चांदी की कीमत ₹235.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,35,100 है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों चांदी की कीमत में दर्ज हुई गिरावट पर नजर डालें तो करीब एक सप्ताह में चांदी 45,000 रुपये सस्ता हो गया था. 18 मार्च से रोजाना चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हो रही थी. सबसे बड़ी गिरावट 23 मार्च को हुई थी, जब अचानक चांदी के भाव में 15,000 रुपये नीचे गिर गए थे. कीमत में गिरावट के इस सिलसिले पर कल विराम लगा जब अचानक चांदी के भाव ने तेजी पकड़ी और कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत

विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत देखें तो आज 25 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव ₹2,351 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण कई बार चांदी की कीमत में अंतर देखने को मिलता है. इसी वजह से कहीं चांदी सस्ता तो कहीं महंगा होता है.

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किग्रा
लखनऊ ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
जयपुर ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
दिल्ली ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
पटना ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
मुंबई ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
अहमदाबाद ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
पुणे ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
कोलकाता ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
मेरठ ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
लुधियाना ₹2,298 ₹22,980 ₹2,29,800
गुवाहाटी ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
जलगांव ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
इंदौर ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
कानपुर ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
सूरत ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
नागपुर ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
चंडीगढ़ ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
नासिक ₹2,349 ₹23,490 ₹2,34,900
बैंगलोर ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100
अयोध्या ₹2,351 ₹23,510 ₹2,35,100

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।