जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने के भाव में उछाल, इतने बढ़ गए दाम, देखिये अपने शहर का हाल

सोने के भाव में उछाल, इतने बढ़ गए दाम, देखिये अपने शहर का हाल
सोने के भाव में उछाल, इतने बढ़ गए दाम, देखिये अपने शहर का हाल

कई दिनों की गिरावट के बाद सोने के दामों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। लगातार दो दिन की तेजी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है और निवेशकों की नजरें अब आगे के रुख पर टिकी हैं। उतार-चढ़ाव के इस दौर में सोना एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है।

Updated:

Gold Price Today: सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कई दिनों की बड़ी गिरावट के बाद अब सोने के भाव में इजाफा दिख रहा है. बीते दो दिनों से लगातार सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. कल 28 मार्च को सोने की कीमत में 249 रुपये की बढ़ोतरी हुई. वहीं एक दिन पहले 27 मार्च को 103 रुपये की बढ़त देखने को मिली थी. आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सोने के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 29 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,822 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,590 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,122 रुपये प्रति ग्राम है. चूंकि आज बाजार बंद है इस कारण आज कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव में वापस उठा-पटक देखने को मिल सकता है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते करीब एक सप्ताह से लगातार सोने के भाव गिर रहे थे. इसी बीच 25 मार्च को सोने के भाव में अचानक तेजी देखने को मिली और कीमत में 376 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. लगातार गिरावट के बीच इस बढ़ोतरी ने निवेशकों को थोड़ी राहत दी. हालांकि इसके अगले ही दिन 26 मार्च को वापस सोने के भाव में 212 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. इसके बाद 27 मार्च को वापस सोने के भाव ने तेजी पकड़ी.

विभिन्न शहरों में सोने के भाव

विभिन्न शहरों में सोने के भाव देखें तो आज 29 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,822 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,590 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,122 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹14,822 ₹13,590 ₹11,122
जयपुर ₹14,822 ₹13,590 ₹11,122
दिल्ली ₹14,822 ₹13,590 ₹11,122
पटना ₹14,812 ₹13,580 ₹11,112
मुंबई ₹14,809 ₹13,575 ₹11,107
अहमदाबाद ₹14,812 ₹13,580 ₹11,112
पुणे ₹14,809 ₹13,575 ₹11,107
कोलकाता ₹14,809 ₹13,575 ₹11,107
मेरठ ₹14,822 ₹13,590 ₹11,122
लुधियाना ₹14,822 ₹13,590 ₹11,122

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।