जरूर पढ़ें

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट! सबसे पहले यहां करें चेक
CBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट! सबसे पहले यहां करें चेक

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। कुल पास प्रतिशत ऊंचा रहा, जबकि कुछ स्ट्रीम में लड़कियों और कुछ में लड़कों ने बाजी मारी।

Updated:

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ. राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर स्थित कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया। इस साल करीब 9 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। खास बात यह है कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है।

यहां चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है, ऐसे में छात्रों को थोड़ी देर इंतजार भी करना पड़ सकता है।

कॉमर्स में लड़कों ने मारी बाजी

इस बार के परिणाम में अलग-अलग स्ट्रीम में छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 93.64% दर्ज किया गया। इसमें लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 94.04% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 92.82% दर्ज किया गया।

साइंस में लड़कियां आगे

वहीं साइंस स्ट्रीम की बात करें तो यहां भी शानदार रिजल्ट देखने को मिला। साइंस में कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा। इसमें छात्राओं ने बाजी मारी है. छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% दर्ज किया गया।

कुल मिलाकर इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बेहतर रहा है और बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है। अब छात्रों के सामने आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर नए विकल्प खुल गए हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।