जरूर पढ़ें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के पास हुआ कुछ ऐसा भड़क उठी सीएम

TMC में बड़ी टूट की आहट! करीब 12 सांसदों के BJP में शामिल होने की चर्चा तेज
TMC में बड़ी टूट की आहट! करीब 12 सांसदों के BJP में शामिल होने की चर्चा तेज

Mamta Banerjee: मालदा में ममता बनर्जी की रैली के दौरान हेलीकॉप्टर के पास संदिग्ध ड्रोन उड़ने से सुरक्षा में चूक सामने आई। घटना पर सीएम ने नाराजगी जताई और जांच के निर्देश दिए।

Updated:

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक माहौल भी गर्म होता जा रहा है। इसी बीच कल शनिवार को मालदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि सियासी गलियारों में भी हलचल तेज कर दी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मालदा दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में कथित चूक का मामला सामने आया। चुनाव प्रचार के सिलसिले में मालतीपुर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद जब वह गजोल के लिए रवाना होने वाली थीं, उसी दौरान एक संदिग्ध ड्रोन उनके हेलीकॉप्टर के बेहद करीब उड़ता हुआ नजर आया।

ड्रोन देख भड़की ममता बनर्जी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ममता बनर्जी जैसे ही हेलीकॉप्टर में सवार होने के लिए सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी अचानक उनके सिर के ऊपर से ड्रोन गुजर गया। इस अप्रत्याशित घटना को देखकर वह वहीं रुक गईं और तुरंत स्थिति का जायजा लेने लगीं। हाथ में माइक्रोफोन लिए उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किया, “यह कौन कर रहा है?”

घटना के बाद ममता बनर्जी काफी गुस्से में दिखीं। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए और जो भी इसके पीछे है, उसकी पहचान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर तब जब राज्य में चुनावी माहौल चल रहा हो।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब कुछ ही दिन पहले मालदा के कालियाचक इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात जजों को घंटों तक बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया था। उस घटना के बाद से ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे, और अब इस नए घटनाक्रम ने पुलिस की तैयारियों को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

TMC ने जताई साजिश की आशंका

इस पूरे मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। TMC के नेताओं ने इसे संभावित साजिश से जोड़ते हुए गंभीर चिंता जताई है। पार्टी प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने सवाल उठाया कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसका उद्देश्य राज्य की मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरे में डालना है।

किसका था ड्रोन ?

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्रोन किसका था और उसे किस मकसद से उड़ाया गया था। कुछ सूत्रों का कहना है कि यह ड्रोन सभा की तस्वीरें लेने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि इससे पहले 26 मार्च और 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री के विमान से जुड़े दो अलग-अलग तकनीकी घटनाक्रम सामने आ चुके हैं। ऐसे में लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।