जरूर पढ़ें

Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mini फैन, कहीं भी लेकर घूमें मिलेगी AC जैसी कुलिंग! जानिए कीमत

Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mini फैन, कहीं भी लेकर घूमें मिलेगी AC जैसी कुलिंग! जानिए कीमत
Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mini फैन, कहीं भी लेकर घूमें मिलेगी AC जैसी कुलिंग! जानिए कीमत (pic Credit- X @drillthedeals)

Dyson ने अपना नया Mini पोर्टेबल फैन लॉन्च किया है, जिसे कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह छोटा डिवाइस भी दमदार कूलिंग देता है। खास डिजाइन और फीचर्स के चलते यह चर्चा में है, वहीं इसकी कीमत भी लोगों का ध्यान खींच रही है।

Updated:

Dyson Mini Fan: गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बाजार में नए-नए कूलिंग डिवाइस भी दस्तक दे रहे हैं। इसी बीच लोकप्रिय ब्रिटिश कंपनी Dyson ने अपना नया पोर्टेबल फैन ‘HushJet Mini Cool’ लॉन्च किया है। पहली नजर में यह छोटा सा गैजेट दिखता जरूर है, लेकिन कंपनी का दावा है कि इसकी परफॉर्मेंस किसी बड़े फैन से कम नहीं।

Dyson का यह नया फैन किसी टेबल फैन से बिल्कुल अलग है। इसे आप हाथ में पकड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं, टेबल पर रख सकते हैं या फिर गले में पहनकर भी हवा का मजा ले सकते हैं। यानी यह उन लोगों के लिए खास है, जो हर समय कूल रहना चाहते हैं, चाहे घर में हों, ऑफिस में या बाहर सफर कर रहे हों।

Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mini फैन, कहीं भी लेकर घूमें मिलेगी AC जैसी कुलिंग! जानिए कीमत
Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mini फैन, कहीं भी लेकर घूमें मिलेगी AC जैसी कुलिंग! जानिए कीमत (Pic Credit- X @Soya_Cincau)

पोर्टेबल फैन के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी का कहना है कि यह फैन 25 मीटर प्रति सेकंड तक की एयरफ्लो स्पीड दे सकता है। इसके अंदर 65,000 RPM तक घूमने वाली मोटर दी गई है, जो इसके छोटे साइज के हिसाब से काफी दमदार मानी जा रही है। कागज पर यह आंकड़े जरूर प्रभावशाली लगते हैं, लेकिन असली परीक्षा भारतीय गर्मी में ही होगी, जहां तापमान अक्सर 40 डिग्री के पार चला जाता है।

फुल चार्ज के बाद 6 घंटे चलेगा फैन

Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mini फैन, कहीं भी लेकर घूमें मिलेगी AC जैसी कुलिंग! जानिए कीमत
Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mini फैन, कहीं भी लेकर घूमें मिलेगी AC जैसी कुलिंग! जानिए कीमत

इस डिवाइस में 5 स्पीड मोड के साथ एक बूस्ट मोड भी दिया गया है, जिससे जरूरत के हिसाब से हवा की तीव्रता को कंट्रोल किया जा सकता है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 6 घंटे तक चल सकता है। हालांकि, यह बैकअप किस स्पीड सेटिंग पर मिलेगा, यह यूजर्स के लिए अहम सवाल रहेगा।

बिना शोर के मिलेगी तेज हवा

Dyson ने इसमें अपनी खास HushJet टेक्नोलॉजी दी है, जिसका उद्देश्य तेज हवा के साथ कम शोर देना है। आमतौर पर छोटे फैन ज्यादा आवाज करते हैं, लेकिन अगर कंपनी का यह दावा सही साबित होता है, तो यह फीचर इसे बाकी डिवाइसेज से अलग बना सकता है।

Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mini फैन, कहीं भी लेकर घूमें मिलेगी AC जैसी कुलिंग! जानिए कीमत
Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mini फैन, कहीं भी लेकर घूमें मिलेगी AC जैसी कुलिंग! जानिए कीमत

तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा फैन

डिजाइन के मामले में भी यह फैन काफी प्रीमियम नजर आता है। यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसके साथ नेक डॉक, चार्जिंग स्टैंड और ट्रैवल पाउच जैसी एक्सेसरीज भी दी गई हैं। साफ है कि कंपनी इसे सिर्फ एक जरूरत का सामान नहीं, बल्कि एक स्टाइलिश लाइफस्टाइल प्रोडक्ट के तौर पर पेश कर रही है।

कितनी है Dyson के फैन की कीमत

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल इसकी कीमत को लेकर है। ग्लोबल मार्केट में इसे 99 डॉलर यानी करीब 10 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है। भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लोग एक छोटे पोर्टेबल फैन के लिए इतनी कीमत चुकाने को तैयार होंगे, खासकर तब जब बाजार में सस्ते विकल्प पहले से मौजूद हैं।

फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग का इंतजार है। अगर सही समय और सही कीमत पर यह बाजार में आता है, तो गर्मी के इस सीजन में यह एक नया ट्रेंड जरूर बना सकता है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।