Gold Price Today: इस सप्ताह सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिला. जहां सप्ताह की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई, तो वहीं अंत में बढ़ोतरी देखने को मिली. इस सप्ताह 24 कैरेट सोने के भाव में 398 रुपये की सबसे बड़ी बढ़ोतरी 8 अप्रैल को देखने को मिली. वहीं इसके अगले ही दिन 9 अप्रैल को 234 रुपये की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 12 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,299 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,025 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,478 है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण कीमतें स्थिर है, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी हो जायेगा.
पूरे सप्ताह की कीमतों पर एक नजर
सप्ताह के शुरुआत में ही 6 और 7 अप्रैल को लगातार दो दिनों तक सोने की कीमत में क्रमशः 27 और 82 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. लेकिन, अगले ही दिन 8 अप्रैल को 398 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं 9 अप्रैल को वापस सोना धड़ाम से गिरा और कीमत में 234 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को सोने की कीमत में 87 और 49 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई.
कुल मिलाकर इस सप्ताह 24 कैरेट सोना 191 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ है. वहीं 22 कैरेट सोना 175 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।