जरूर पढ़ें

Gold price Today: सोने की कीमत में उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Gold Price Weekly Update: कैसे होगी खरीदारी! सोना हुआ महंगा, इस सप्ताह कीमत में जबरदस्त उछाल
Gold Price Weekly Update: कैसे होगी खरीदारी! सोना हुआ महंगा, इस सप्ताह कीमत में जबरदस्त उछाल

Gold price Today: सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी ने बाजार में हलचल तेज कर दी है। निवेशकों को राहत मिली है, लेकिन ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। बीते दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद अब रुख बदलता दिख रहा है, आखिर आपके शहर में क्या है ताजा हाल, जानना जरूरी है।

Updated:

Gold price Today: लगातार उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर से सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. आज लगातार दूसरे दिन कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. कल मंगलवार को ही 24 कैरेट सोने की कीमत में 147 रुपये प्रति ग्राम का उछाल आया था. इस बढ़ोतरी के बाद से बाजार में हलचल तेज है. एक ओर जहां निवेशकों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ सकता है।

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 15 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,409 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,126 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,561 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. सप्ताह के शुरुआत में जहां सोने की कीमत में गिरावट आई थी तो वहीं अंत में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. कुल मिलाकर पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 191 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था. वहीं 22 कैरेट सोना 175 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था.

वहीं इस सप्ताह की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई और अब कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 15 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,409 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,126 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,561 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,409 ₹14,126 ₹11,561
जयपुर ₹15,409 ₹14,126 ₹11,561
दिल्ली ₹15,409 ₹14,126 ₹11,561
पटना ₹15,399 ₹14,116 ₹11,551
मुंबई ₹15,394 ₹14,111 ₹11,546
अहमदाबाद ₹15,399 ₹14,116 ₹11,551
पुणे ₹15,394 ₹14,111 ₹11,546
कोलकाता ₹15,394 ₹14,111 ₹11,546
मेरठ ₹15,409 ₹14,126 ₹11,561
लुधियाना ₹15,409 ₹14,126 ₹11,561

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।