Delimitation Bill: संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज गुरुवार से शुरू हो गया है। मोदी सरकार ने लोकसभा में तीन अहम बिल पेश करने की योजना बनाई है, जिनका उद्देश्य 2029 तक महिलाओं के लिए आरक्षण कानून लागू करना और लोकसभा की सदस्य संख्या को बढ़ाकर 850 तक करना है। इन प्रस्तावों में सबसे अहम और पेचीदा हिस्सा परिसीमन (Delimitation) से जुड़ा हुआ है, जिस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है।
अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया परिसीमन बिल
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में परिसीमन बिल पेश किया। बिल पेश होते ही सदन का माहौल गरमा गया और विपक्ष ने इसका जोरदार विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बिल पर आपत्ति जताते हुए इसे लेकर कई सवाल खड़े किए, जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
आशा भोसले को दी गयी श्रद्धांजलि
लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ हुई, जिसमें वरिष्ठ गायिका आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जैसे ही विधायी कार्य शुरू हुआ, सरकार ने अपना एजेंडा आगे बढ़ाते हुए परिसीमन बिल पेश किया, जिसने सियासी बहस को तेज कर दिया।