नागपुर: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नागपुर जिले के लिए 18 अप्रैल 2026 को हीट वेव (लू) का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
Nagpur Heat Wave Alert
क्या करें: तेज धूप में, विशेषकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। हर आधे घंटे में पानी पीएं, प्यास न लगे तब भी। बाहर जाते समय छाता, टोपी या सफेद दुपट्टे से सिर ढकें। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें। शरीर में पानी की कमी होने पर ORS, नींबू पानी, छाछ या लस्सी लें।
किनका रखें विशेष ध्यान: गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का खास खयाल रखें।
Also Read: हीट स्ट्रोक से बचने के 8 आसान घरेलू उपाय, गर्मी में ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
क्या न करें: बासी भोजन और अधिक प्रोटीनयुक्त आहार से बचें। दोपहर के समय चाय, कॉफी, शराब और ठंडे पेय से परहेज करें।
Nagpur Heat Wave Alert: हीट स्ट्रोक की स्थिति में व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराएं। चक्कर आने या अस्वस्थ महसूस होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
रिपोर्ट: Jassi, नागपुर