Gold Price Today: सोने की कीमत में बीते कई दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. आज लगातार चौथे दिन कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. बढ़ते रेट्स ने एक ओर जहां खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है, तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों की दिलचस्पी और मजबूत हो रही है.
सोने के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 17 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,573 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,276 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,684 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर में यह आंकड़े कभी-भी बदल सकते हैं. फ़िलहाल सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. सप्ताह के शुरुआत में जहां सोने की कीमत में गिरावट आई थी तो वहीं अंत में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. कुल मिलाकर पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 191 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था. वहीं 22 कैरेट सोना 175 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था.
वहीं इस सप्ताह की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई, लेकिन अब कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 14 और 15 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 150 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वहीं कल 16 अप्रैल को 22 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 17 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,573 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,276 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,684 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
| शहर | 24 कैरेट सोना (आज) | 22 कैरेट सोना (आज) | 18 कैरेट सोना (आज) |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹15,573 | ₹14,276 | ₹11,684 |
| जयपुर | ₹15,573 | ₹14,276 | ₹11,684 |
| दिल्ली | ₹15,573 | ₹14,276 | ₹11,684 |
| पटना | ₹15,563 | ₹14,266 | ₹11,674 |
| मुंबई | ₹15,558 | ₹14,261 | ₹11,669 |
| अहमदाबाद | ₹15,563 | ₹14,266 | ₹11,669 |
| पुणे | ₹15,558 | ₹14,261 | ₹11,669 |
| कोलकाता | ₹15,558 | ₹14,261 | ₹11,669 |
| मेरठ | ₹15,573 | ₹14,276 | ₹11,684 |
| लुधियाना | ₹15,573 | ₹14,276 | ₹11,684 |
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।