Silver Price Today: बीते कई दिनों से स्थिर कीमत के बाद आज चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. मालूम हो बीते सप्ताह भी कई दिनों तक चांदी के भाव स्थिर थे. वहीं सप्ताह के अंत में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. अब इस सप्ताह भी वापस कीमत स्थिर नजर आ रहे हैं.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 02 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹279.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,79,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत स्थिर कीमत के साथ हुई है. बीते सप्ताह के अंत से ही चांदी के भाव ₹2,79,900 पर स्थिर बने हुए हैं. हालांकि आज मंगलवार को कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 2 जून को चांदी की कीमत ₹2,799 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।