नागपुर: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ रहा है और वितरण प्रणाली की खामियां आम जनता की दैनिक जीवनशैली को प्रभावित कर रही हैं।
Nagpur Gas Cylinder Shortage: इस समस्या को लेकर मोरया फाउंडेशन की संस्थापिका एवं सचिव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद पडोळे से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को हो रही परेशानियों को विस्तार से रखा।
Also Read: एलपीजी गैस चोरी का बड़ा खुलासा, दो लोग पकड़े गए
प्रमुख समस्याएं जो शिष्टमंडल ने उठाईं: सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े रहने की मजबूरी, घर-घर सिलेंडर डिलीवरी की सुविधा बंद होना, ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर न मिलना और ऑनलाइन प्रक्रिया में तकनीकी खामियां।
Nagpur Gas Cylinder Shortage:
जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद पडोळे ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
शिष्टमंडल में ग्राहक न्याय परिषद के प्रमुख डॉ. विप्लव मजूमदार, संदीप हाडके, मोहन ठाकरे और अंकिता नगरारे भी उपस्थित थे।
जिला आपूर्ति अधिकारी के आश्वासन के बाद अब नागरिकों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
रिपोर्ट: Jassi, नागपुर