जरूर पढ़ें

RSS प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा पर याचिका खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उठाए मंशा पर सवाल

RSS प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा पर याचिका खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उठाए मंशा पर सवाल
RSS प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा पर याचिका खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उठाए मंशा पर सवाल

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने RSS प्रमुख मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा का खर्च उनसे वसूलने की मांग वाली PIL खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा देना सरकार का नीतिगत फैसला है, जिसमें न्यायालय का हस्तक्षेप सीमित होता है।

Updated:

Mohan Bhagwat: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने कल सोमवार को एक अहम फैसले में उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को दी जा रही जेड-प्लस सुरक्षा की लागत उनसे वसूलने की मांग की गई थी। अदालत ने न सिर्फ याचिका को खारिज किया, बल्कि याचिकाकर्ता की मंशा पर भी गंभीर सवाल उठाए, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

अदालत ने क्या कहा ?

मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति अनिल किलोर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान साफ कहा कि यह याचिका उचित आधार पर नहीं टिकती। कोर्ट ने माना कि सुरक्षा प्रदान करना एक नीतिगत और प्रशासनिक फैसला होता है, जिसे तय करने का अधिकार सरकार के पास होता है। ऐसे मामलों में न्यायालय का हस्तक्षेप सीमित होता है, जब तक कि कोई ठोस कानूनी आधार न हो।

नागपुर के ललन सिंह ने दायर की थी याचिका

यह याचिका नागपुर निवासी ललन सिंह द्वारा दायर की गई थी। याचिकाकर्ता का तर्क था कि RSS एक पंजीकृत संगठन नहीं है, इसलिए उसके प्रमुख को सरकारी खर्च पर इतनी उच्च स्तरीय सुरक्षा देना करदाताओं के पैसों का दुरुपयोग है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोहन भागवत की सुरक्षा पर हर महीने करीब 40 से 45 लाख रुपये खर्च होते हैं, जो सरकारी खजाने पर बोझ है। इसी आधार पर उन्होंने मांग की थी कि यह पूरी राशि भागवत से वसूली जाए।

हालांकि, कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया। सुनवाई के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी व्यक्ति को सुरक्षा देना उसके पद, खतरे के आकलन और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर निर्भर करता है। यह कोई ऐसा विषय नहीं है, जिसमें केवल संगठन की कानूनी स्थिति को आधार बनाकर निर्णय लिया जा सके।

अदालत में उठा मुकेश अंबानी का मुद्दा

याचिकाकर्ता ने अपनी बात को मजबूत करने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला भी दिया था, जिसमें कहा गया था कि उन्हें सुरक्षा तो मिलेगी, लेकिन उसका खर्च उनके परिवार को उठाना होगा। लेकिन हाई कोर्ट ने इस मामले को अलग मानते हुए उस तर्क को लागू करने से इनकार कर दिया।

मोहन भागवत के पास Z+ श्रेणी  की सुरक्षा

गौरतलब है कि मोहन भागवत की सुरक्षा जून 2015 में बढ़ाकर जेड-प्लस श्रेणी की गई थी और फिलहाल उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF के पास है। इससे पहले उनकी सुरक्षा में महाराष्ट्र पुलिस के जवान तैनात थे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।