नागपुर में 1 करोड़ 51 लाख रुपये के बीज पैकेट और उर्वरक जब्त, आठ लोगों पर मामला दर्ज

Nagpur illegal fertilizer seed seizure agriculture department: नागपुर और आसपास के क्षेत्रों में कृषि विभाग ने अवैध बीज और उर्वरक बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 51 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया। कुल 13,476 पैकेट बरामद हुए। इस मामले में आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विषयसूची
कृषि विभाग की कार्रवाई में करोड़ों रुपये का माल जब्त
Nagpur illegal fertilizer seed seizure agriculture department: नागपुर। कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर, वर्धा और गढ़चिरौली जिलों में कुल 13,476 पैकेट अवैध बीज जप्त किए हैं। जप्त माल की कुल कीमत लगभग ₹1 करोड़ 51 लाख रुपए आंकी गई है। इस संबंध में करीब 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह जानकारी विभागीय कृषि सहसंचालक उमेश घाटगे ने दी।
अवैध उर्वरक मामला उन्होंने बताया कि अवैध उर्वरक बिक्री के मामले में 5 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और 3 मेट्रिक टन उर्वरक का भंडार जप्त किया गया है। नागपुर जिले में इस सिलसिले में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
अवैध बीज बिक्री के मामले में कई जिलों में जांच और कार्रवाई हुई
- नागपुर: अहमदाबाद की एक कंपनी के कपास बीजों की अवैध बिक्री के मामले में 7,958 पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 83 लाख रुपए है।
- वर्धा पुलगांव: 2,020 पैकेट जब्त, अनुमानित कीमत 44 लाख रुपए।
- वर्धा शिवगांव व वरोरा: 2,641 पैकेट जब्त, अनुमानित कीमत 24 लाख रुपए।
- गढ़चिरौली चमोसी क्षेत्र: 35 पैकेट जब्त, अनुमानित कीमत 35,000 रुपए।
कृषि विभाग की यह कार्रवाई खरीफ सीजन से पहले अवैध बीज व उर्वरक बिक्री पर नकेल कसने के अभियान के तहत की गई है। आगे की जांच जारी है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

