Nagpur News: महाल में अवैध कत्लखानों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद का जनआंदोलन

Share:
विषयसूची
अवैध कत्लखानों के विरोध में सड़कों पर उतरी विश्व हिंदू परिषद
VHP protest against illegal slaughterhouses Nagpur: नागपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार, 5 जून को दोपहर 5 बजे महाल स्थित बड़कस चौक में अवैध कत्लखानों के विरोध में एक जनआंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।
इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संचालित अवैध कत्लखानों के खिलाफ जनजागरण करना तथा प्रशासन का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित करना था।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग, जनजागरण पर जोर
विश्व हिंदू परिषद का स्पष्ट मानना है कि इन अवैध कत्लखानों के कारण कानून-व्यवस्था, पर्यावरण तथा सामाजिक भावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

