Silver Price Today: चांदी के दाम में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। कल आई 10,000 रुपये की भारी गिरावट के बाद आज भी कीमतों में कमी देखने को मिल रही है. गिरते भाव के बीच अगर आप भी चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा भाव जान लीजिए.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 22 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹264.90 प्रति ग्राम है, जिसमें ₹0.10 की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं प्रति किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,64,900 है, जो ₹100 सस्ता हुआ है। उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर बाजार के अनुसार इसमें बदलाव संभव है.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. बीते सप्ताह चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. इस बढ़ोतरी के बाद से इस सप्ताह चांदी की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही थी. इसी बीच कल 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 22 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,649 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।