जरूर पढ़ें

नागपुर के जीएमसी अस्पताल में पानी और सफाई की बड़ी समस्या, मरीज और परिजन परेशान

GMC Nagpur hospital water sanitation crisis: नागपुर के जीएमसी अस्पताल में पानी और सफाई की गंभीर समस्या से मरीज परेशान
GMC Nagpur hospital water sanitation crisis: नागपुर के जीएमसी अस्पताल में पानी और सफाई की गंभीर समस्या से मरीज परेशान (Photo: RB / Jassi)

GMC Nagpur hospital water sanitation crisis: नागपुर के जीएमसी अस्पताल में पानी और सफाई की गंभीर समस्या सामने आई है। वाटर फिल्टर बंद हैं, नलों में पानी नहीं है और शौचालय अधूरे हैं। मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी हो रही है। अस्पताल परिसर में गंदगी और सुरक्षा की कमी भी देखी गई, जिससे हालात और चिंताजनक बन गए हैं।

Updated:

अस्पताल में पानी और सफाई की बड़ी समस्या

GMC Nagpur hospital water sanitation crisis: नागपुर | एशिया के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल जीएमसी (GMC) में मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है।

शिवसेना (वंदनीय बालासाहेब ठाकरे) वैद्यकीय सहायता कक्ष के पदाधिकारियों ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें एक के बाद एक चौंकाने वाली स्थितियां सामने आईं।

28 दिन से बंद है वाटर फिल्टर

निरीक्षण दल सबसे पहले वार्ड क्रमांक 20 पहुंचा, जहां पूर्व विदर्भ के वर्धा जिले के पुलगांव निवासी करण सिंह चव्हाण भर्ती हैं। वार्ड से बाहर निकलते ही दल को पीने के पानी की वाटर फिल्टर मशीन बंद मिली। परिजनों ने बताया कि पिछले 28 दिनों से इस मशीन से पानी नहीं आ रहा। पूरे अस्पताल का निरीक्षण करने पर अधिकांश वार्डों में यही स्थिति मिली — फिल्टर बंद, नलों में पानी नहीं।

मरीजों और परिजनों को रोजाना हो रही परेशानी

मजबूर होकर परिजनों को उसी परिसर में शासन द्वारा संचालित पानी बिक्री केंद्र पर पैसे देकर पानी खरीदना पड़ रहा है।

शौचालय पर ताला, सड़क पर मजबूरी

अस्पताल परिसर में बन रहा सार्वजनिक शौचालय अधूरा है और उस पर ताला लगा है। दूरदराज के गांवों से आए मरीजों के परिजनों को खाने, सोने और शौच के लिए सड़क का ही सहारा लेना पड़ रहा है। प्याऊ की हालत इतनी बदतर है कि एक साइकिल रिक्शा चालक ने वहीं अपना ठिकाना बना लिया है।

परिसर में खुलेआम गांजा, सुरक्षा नदारद

निरीक्षण के दौरान सुलभ शौचालय परिसर में कुछ बाहरी व्यक्ति खुलेआम गांजा पीते पाए गए। सिक्योरिटी गार्डों की इस ओर कोई निगरानी नहीं थी। इसके अलावा कई वार्डों में मरीज की बजाय उनके परिजन बेड पर सोए मिले, जबकि मरीज खुद परिसर में घूमते नजर आए।

निरीक्षण दल में शिवसेना वैद्यकीय सहायता कक्ष के पूर्व विदर्भ प्रमुख प्रवीण लता बालमुकुंद शर्मा, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व रुग्णसेवक रमेश कनेरे, तथा रुग्णसेवक संजय गवई, विवेक दस्तुरे और जगदीश गुप्ता शामिल थे।

शिवसेना वैद्यकीय सहायता कक्ष ने बताया कि आगामी शुक्रवार को जीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर इन समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है।

अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है।

वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं।

भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज।
• राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।
• खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग।
• ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना।
• जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।