Wardha News: सेवाग्राम स्टेशन पर नई सिग्नल प्रणाली शुरू, रेल संचालन होगा अधिक सुरक्षित और बेहतर

Sewagram station electronic interlocking system upgrade: मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने सेवाग्राम स्टेशन पर आधुनिक डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली शुरू की है। इस परियोजना के तहत पुरानी सिग्नल व्यवस्था को बदलकर नई तकनीक लगाई गई है। यार्ड में भी सुधार किए गए हैं। रेलवे के अनुसार इससे सुरक्षा, संचालन क्षमता, रखरखाव सुविधा और ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होगा।
विषयसूची
सेवाग्राम स्टेशन पर नई सिग्नल प्रणाली से बढ़ेगी रेल संचालन की क्षमता
Sewagram station electronic interlocking system upgrade: नागपुर, 7 जून 2026। मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने वर्धा जिले के सेवाग्राम स्टेशन पर अत्याधुनिक क्योसान क्योसान (KYOSAN) डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग ईआई (EI) प्रणाली सफलतापूर्वक चालू कर दी है। यह उपलब्धि तीसरी एवं चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत किए गए यार्ड रीमॉडलिंग और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण कार्यों के अंतर्गत हासिल की गई है।
26 साल पुरानी प्रणाली की जगह नई तकनीक
इस परियोजना में 26 वर्ष पुरानी सीमेंस पैनल इंटरलॉकिंग प्रणाली को हटाकर नई डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई है। इससे सिग्नलिंग उपकरणों की विश्वसनीयता, रखरखाव क्षमता और परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आया है।

पुरानी व्यवस्था हटाकर लगाई गई आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीक
यार्ड रीमॉडलिंग के दौरान दो ग्राउंड फ्रेम पॉइंट्स को समाप्त किया गया, जिससे मैनुअल हस्तक्षेप में कमी आई और सुरक्षा मानकों में सुधार हुआ। यातायात क्षमता एवं परिचालन लचीलापन बढ़ाने के लिए यूडीएल-1 और यूडीएल-3 लाइनें भी उपलब्ध कराई गई हैं।
लंबी ट्रेनों का संचालन होगा आसान
नई प्रणाली से विभिन्न लाइनों की क्रॉसिंग स्टेशन रिसीविंग क्षमता बढ़ी है, जिससे लंबी ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम होगा। उन्नत यार्ड संरचना और आधुनिक सिग्नलिंग तकनीक यात्री एवं माल यातायात की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायक होगी।
सेवाग्राम में यह सफल क्रियान्वयन रेलवे नेटवर्क के व्यापक आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है और आगे चलकर इस मार्ग पर ट्रेन परिचालन की गति एवं क्षमता दोनों में वृद्धि अपेक्षित है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

