Rashtra Bharat Logo

LPG Price Hike: आम लोगों को महंगाई का नया झटका! घरेलू गैस सिलिंडर हुआ महंगा; जानें अपने शहर का नया रेट

LPG Price Hike: आम लोगों को महंगाई का नया झटका! घरेलू गैस सिलिंडर हुआ महंगा; जानें अपने शहर का नया रेट
महीने के पहले दिन बड़ी राहत! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, कीमत में 183.50 रुपये की कटौती, जानें नया रेट

महंगाई के दौर में आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इससे रसोई का बजट और प्रभावित होगा। जानिए आपके शहर में गैस सिलिंडर का नया रेट।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

LPG Price Hike: आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसके बाद देशभर में करोड़ों परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित होने की संभावना है। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलिंडर 942 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 913 रुपये थी।

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की थी। लगातार दूसरी बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।

क्यों बढ़ रहे दाम ?

उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा उत्पादों की बढ़ती कीमतें इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह हैं। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका-ईरान संबंधों में तनाव और समुद्री आपूर्ति मार्गों पर बढ़ते जोखिमों के कारण वैश्विक स्तर पर एलपीजी की लागत बढ़ी है। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

 तेल विपणन कंपनियों को भारी नुकसान

सूत्रों का कहना है कि मार्च में कीमतें बढ़ाने के बावजूद सरकारी तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी की बिक्री पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। ताजा बढ़ोतरी से पहले कंपनियों को प्रत्येक घरेलू सिलिंडर पर करीब 703 रुपये का घाटा हो रहा था। ऐसे में बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं तक पहुंचाना आवश्यक माना गया।

विभिन्न शहरों में घरेलू LPG सिलिंडर की नई कीमत

शहरआज की कीमत (₹)
नई दिल्ली942.00
कोलकाता968.00
मुंबई941.50
चेन्नई957.50
गुरुग्राम950.50
नोएडा939.50
भुवनेश्वर968.00
चंडीगढ़951.50
हैदराबाद994.00
जयपुर945.50
लखनऊ979.50
पटना1,031.50
तिरुवनंतपुरम951.00

पेट्रोल-डीजल के भाव भी आसमान पर

एलपीजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम भी पहले से बढ़े हुए हैं। मई के मध्य से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है, जबकि सीएनजी के दाम भी लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुके हैं। ऐसे में ईंधन की बढ़ती कीमतें आम लोगों की जेब पर लगातार असर डाल रही हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।