जरूर पढ़ें

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखिए टॉपर्स लिस्ट

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, यहां देखिए टॉपर्स लिस्ट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, यहां देखिए टॉपर्स लिस्ट (File photo)

उत्तराखंड बोर्ड 2026 का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, कई टॉपर्स ने 98% तक अंक हासिल किए। 10वीं में अक्षत गोपाल और 12वीं में गीतिका पंत व सुशीला मेहंदीरत्ता टॉपर रहीं। कुल परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।

Updated:

UK Board Topper List: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और results.digilocker.gov.in पर रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं। रामनगर स्थित बोर्ड कार्यालय से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने परिणाम घोषित किए। इस बार भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है।

10वीं-12वीं दोनों में लड़कियों ने मारी बाजी

हाईस्कूल (10वीं) का कुल परिणाम 92.10 प्रतिशत रहा, जिसमें बालिकाओं ने 96.07 प्रतिशत और बालकों ने 88.03 प्रतिशत सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट (12वीं) का कुल परिणाम 85.11 प्रतिशत रहा, जिसमें बालिकाओं का पास प्रतिशत 88.09 और बालकों का 81.93 रहा। बागेश्वर जिला 12वीं में 94.81 प्रतिशत परिणाम के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा।

10वीं टॉप 10 छात्र

रैंक नाम अंक स्कूल
1 अक्षत गोपाल 491/500 (98.20%) एम पी हिंदू आई सी, रामनगर (नैनीताल)
2 ईशांत कोठारी 490/500 (98.00%) एसवीएमआईसीएस, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
2 भूमिका 490/500 (98.00%) जीबी पंत जीआईसी, खैरना (नैनीताल)
3 योगेश जोशी 489/500 (97.80%) मंडलसेरा (बागेश्वर)
4 शशांक पुरोहित 486/500 (97.20%) श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)
5 लविश 484/500 (96.80%) रुड़की (हरिद्वार)
5 आदित्य कुमार विश्वकर्मा 484/500 (96.80%) देहरादून
5 प्रांजल सिंह 484/500 (96.80%) चिन्यालीसौड़
5 देवेश जोशी 484/500 (96.80%) नैनीताल
5 कंचन जोशी 484/500 (96.80%) ऊधम सिंह नगर

12वीं टॉप 12 छात्र

रैंक नाम अंक स्कूल
1 गीतिका पंत 490/500 (98.00%) बागेश्वर
1 सुशीला मेहंदीरत्ता 490/500 (98.00%) ऊधम सिंह नगर
2 आर्यन 489/500 (97.80%) देहरादून
3 वंशिका 485/500 (97.00%) हरिद्वार
4 कशिश शर्मा 483/500 (96.60%) हरिद्वार
4 तनीषा सी राजा 483/500 (96.60%) रुड़की
4 नेहा शर्मा 483/500 (96.60%) रुद्रपुर
5 खुशी कांडपाल 482/500 (96.40%) बागेश्वर
6 शिवम मलेथा 481/500 (96.20%) रुद्रप्रयाग
6 वेदांत पपनोई 481/500 (96.20%) अल्मोड़ा
7 मिस्बा 480/500 (96.00%) रुड़की
7 महक 480/500 (96.00%) पौड़ी गढ़वाल

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।