Harbhajan Singh: पंजाब की राजनीति इन दिनों चड्डा को लेकर सुर्ख़ियों में है और अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हरभजन सिंह के घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है। मालूम हो इससे पहले इसी तरह राघव चड्ढा की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर भी बड़ा राजनीतिक विवाद देखने को मिला था।
हरभजन सिंह को मिली थी Z कैटेगरी सुरक्षा
हरभजन सिंह को पहले पंजाब सरकार की ओर से Z कैटेगरी सुरक्षा दी गई थी। अब सुरक्षा हटने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह सिर्फ प्रशासनिक फैसला है या इसके पीछे बदलते राजनीतिक समीकरण हैं। चर्चा यह भी है कि जैसे राघव चड्ढा को बाद में केंद्र सरकार से Y कैटेगरी सुरक्षा मिली, वैसे ही हरभजन सिंह के मामले में भी ऐसा हो सकता है।
हरभजन सिंह भी थामेंगे भाजपा का दामन!
इस पूरे घटनाक्रम में राघव चड्ढा का नाम भी सामने आ रहा है। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा ने दावा किया था कि हरभजन सिंह भी उन सात सांसदों में शामिल हैं, जो AAP से दूरी बना सकते हैं। हालांकि हरभजन सिंह ने अब तक इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनकी चुप्पी ने सियासी अटकलों को और बढ़ा दिया है।
हरभजन सिंह के घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’
इधर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी खुलकर सामने आया। शनिवार को लुधियाना और जालंधर समेत कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ जगहों पर उनके घरों की दीवारों पर ‘गद्दार’ तक लिख दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने ‘पंजाब दे गद्दार’ जैसे नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात किया गया है।
क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद @harbhajan_singh के घर के बाहर @AamAadmiParty का विरोध प्रदर्शन।
आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा गद्दार लिखा।@AAPPunjab pic.twitter.com/avv65tKucr
— Amit Pandey (@amitpandaynews) April 25, 2026
[RB_ TAG]