Rashtra Bharat Logo

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! टेकऑफ के दौरान फ्लाइट के इंजन में लगी आग, कई यात्री घायल

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! टेकऑफ के दौरान फ्लाइट के इंजन में लगी आग, कई यात्री घायल
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! टेकऑफ के दौरान फ्लाइट के इंजन में लगी आग, कई यात्री घायल (Pic Credit- X @JainIshan316)

दिल्ली एयरपोर्ट पर ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान इंजन में आग लग गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उड़ान रोक दी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Delhi Airport News: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज रविवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट टेकऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। रनवे पर रफ्तार पकड़ चुके विमान के एक इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे विमान में बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट की तेज सुरक्षा व्यवस्था ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

उड़ान भरते वक्त इंजन में लगी आग

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX147, एयरबस A330 विमान, रात करीब 1:08 बजे दिल्ली से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाली थी। विमान टेकऑफ के लिए रनवे पर तेजी से आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक एक इंजन में खराबी आई और उसमें आग लग गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया और विमान को नियंत्रित कर सुरक्षित रोक लिया।

कई यात्री घायल

विमान में कुल 228 यात्री, 4 शिशु और क्रू मेंबर्स सवार थे। आग की सूचना मिलते ही विमान के अंदर तनाव और डर का माहौल बन गया। कई यात्री घबरा गए और सीटों से उठने लगे। इसके बाद इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत सभी यात्रियों को स्लाइड के जरिए तेजी से बाहर निकाला गया। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में 6 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

तत्परता से टला बड़ा हादसा

एयरपोर्ट पर मौजूद दमकल विभाग, सीआईएसएफ और मेडिकल टीमों ने कुछ ही मिनटों में मोर्चा संभाल लिया। आग पर तेजी से काबू पा लिया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई। अधिकारियों का कहना है कि यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो मामला ज्यादा गंभीर हो सकता था।

स्विस एयरलाइंस ने ने दी घटना की जानकारी

स्विस एयरलाइंस ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। एयरलाइन ने सभी प्रभावित यात्रियों के लिए होटल, भोजन और वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था शुरू कर दी है। साथ ही घटना की जांच के लिए विशेष तकनीकी टीम और टास्क फोर्स गठित की गई है।

मामले की जांच शुरू

डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, लेकिन इंजन में आग लगने की असली वजह विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।