Rashtra Bharat Logo

North 24 Parganas News: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत

North 24 Parganas News: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत
Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत (Photo: RB / Ekbal)

Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: उत्तर 24 परगना के नीलगंज पुलिस चौकी परिसर में जब्त किए गए पटाखों और बारूद में मंगलवार सुबह अचानक धमाका हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के बाद जब्त सामान की सुरक्षा व्यवस्था और उसके रखरखाव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

जब्त पटाखों और बारूद में धमाके के बाद उठे सुरक्षा के सवाल

Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: उत्तर 24 परगना के नीलगंज पुलिस फांड़ी परिसर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब्त बाजी और बारूद में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले पुलिस ने नीलगंज के नारायणपुर इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में बाजी और बारूद बरामद किया था। आरोप है कि जब्त सामग्री को निष्क्रिय किए बिना ही पुलिस फांड़ी से सटे एक गोडाउन में रख दिया गया था।

मंगलवार तड़के अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट शुरू हुआ। गोडाउन के अंदर रखी बाजियां एक के बाद एक फटने लगीं और पूरा इलाका घने धुएं से ढक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस गोडाउन में बाजी-बारूद रखा था, उसकी ऊपरी मंजिल पर एक परिवार रहता था। विस्फोट की तीव्रता से डरकर परिवार तुरंत सुरक्षित स्थान पर चला गया।

Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत
Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत (Photo: RB / Ekbal)
Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत
Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत (Photo: RB / Ekbal)

दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए किया लंबा प्रयास

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि गोडाउन के बाहर एक टिन के ड्रम में बारूद भरा रखा था, और आग उसी ड्रम से और तेजी से फैली।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लंबे समय तक मशक्कत की, लेकिन बारूद की मौजूदगी के चलते आग बुझाने में काफी दिक्कत आई।

विस्फोट के कारण आसपास की सड़कों पर अधजली बाजियां और विस्फोटक सामग्री के टुकड़े बिखर गए, जिससे इलाके में और डर का माहौल बन गया।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं विस्फोट आखिर कैसे हुआ, और जब्त बाजी-बारूद को सुरक्षित तरीके से रखा गया था या नहीं, इसकी जांच अब जरूरी हो गई है।

Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत
Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत (Photo: RB / Ekbal)
Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत
Nilganj Police Outpost Seized Fireworks Explosion: नीलगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त पटाखों और बारूद में धमाका, इलाके में फैली दहशत (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।